लालकुआं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बिंदुखत्तावासियों को समर्थन देते हुए कहा कांग्रेस हमेशा से बिंदुखत्ता वासियों के साथ खड़ी थी, खड़ी रहेगी और अगर धामी सरकार द्वारा 25 अप्रैल तक बिंदुखत्ता वासियों की मांग के अनुरुप कार्यवाही नही की तो कांग्रेस 25 अप्रैल को देहरादून में धरना देगी। उन्होंने कहा कि अपनी सरकार के दौरान कांग्रेस ने बिंदुखत्ता को नगर पालिका का दर्जा दिया था, लेकिन भाजपा के बहकावे में आकर बिंदुखत्ता वासियों ने विरोध कर दिया। और आज भाजपा जनता के साथ फिर से छलावा कर रही है। उन्होंने दोहराया कि उनकी सरकार में कैबिनेट स्तर पर निर्णय लिया गया है कि राज्य गठन से पूर्व बसे लोगों को उजाड़ा नहीं जाएगा, बाकायदा उनके विनिमियतीकरण की कार्यवाही हेतु निर्णय लिया गया है। कोई सरकार बिंदुखत्ता को हटा नहीं सकती, उन्होंने ने कहा बिंदुखत्ता को हटाने से पहले उन्हें हरीश रावत की लाश के ऊपर गुजरना होगा।
फोटो परिचय- हरीश रावत





