लालकुआं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के दावेदार दीपेंद्र कोश्यारी के ग्राम किशनपुर सकुलिया मोटाहल्दू स्थित नवीनतम भवन में ग्रह पूजा एवं होली मिलन समारोह के मौके पर पहुंचे दिग्गज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त होली गायन कर कार्यक्रम में शमा बांध दिया।
मोटाहल्दू के किशनपुर सकुलिया में भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी के नवीनतम भवन के ग्रह पूजा में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट समेत तमाम भाजपा नेताओं, विधायकों, दर्जा मंत्रियों एवं अधिकारियों ने होली गायन कार्यक्रम में शिरकत करते हुए न केवल नृत्य किया, वही होली गायन भी किया। प्रातः से देर शाम तक चले उक्त संगीतमय कार्यक्रम में लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। इस दौरान क्षेत्रवासी अपनी जन समस्याएं लेकर भी वहां पहुंच रहे थे। दिन भर दीपेंद्र कोश्यारी के यहां नेताओं एवं अधिकारियों का मेला सा लग रहा। रंगों के इस त्यौहार के बीच गृह पूजा ने राजनीतिक रंग भी चढ़ा दिया है, उक्त ग्रह पूजा के साथ दीपेंद्र कोश्यारी ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से भाजपा दावेदार के रूप में जबरदस्त दावेदारी ठोक दी है। उक्त कार्यक्रम में 3 घंटे से भी अधिक समय तक भगत सिंह कोश्यारी, क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट, सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के सीईओ अजय कुमार गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, महामंत्री रंजन बर्गली, विधायक सरिता आर्या, राम सिंह कैड़ा, सुरेश गढ़िया, दर्जा राज्य मंत्री नवीन वर्मा, शंकर कोरंगा, अनिल डब्बू, दिनेश आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी, निदेशक खनन राजपाल लेघा, सेंचुरी पेपर मिल के उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद सिंह दर्मवाल, भाजपा के प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा और नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा समेत सैकड़ो की संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो परिचय- भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी के होली मिलन समारोह में थिरकते वरिष्ठ भाजपा नेता





