उत्तराखण्ड

उत्तराखंड राज्य स्तर पर बिंदुखत्ता के वरिष्ठ समाजसेवी को मिला विशेष दायित्व… लगा बधाइयों का तांता…

लालकुआं। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, बिंदुखत्ता निवासी वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यवसाई को उत्तराखंड राज्य स्तर पर बड़ा सम्मान मिला है, उक्त सम्मान मिलने पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। यहां देहरादून में आयोजित उत्तराखंड महिला फुटबाल संघ की वार्षिक आम सभा में संगठन के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में गोदावरी थापली को उत्तराखंड महिला फुटबाल संघ का अध्यक्ष चुना गया, जबकि बिंदुखत्ता निवासी वरिष्ठ समाजसेवी लाखन मेहता को संघ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही हेमंत थापा को भारतीय महिला फुटबाल महासंघ का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया, जबकि वीरेंद्र दान को प्रदेश उपसचिव तथा नैनीताल जिले का सचिव नियुक्त किया गया। बैठक में विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई। नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष लाखन सिंह मेहता ने कहा कि प्रदेश में महिला फुटबाल को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराने के लिए संगठित प्रयास किए जाएंगे।

To Top