अंतरराष्ट्रीय

संजू सैमसंग के जबरदस्त परफॉर्मेंस के बूते भारत ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश… इस दिन होंगे सेमीफाइनल मुकाबले…

कोलकाता। टी-20 वर्ल्ड कप के इस जबरदस्त 52वें मुकाबले में आज भारत ने विश्व कप में सबसे बड़ा रन चेज करते हुए वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है, अब आगामी 5 मार्च को सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा।
सुपरएट के इस आखिरी मुकाबले में टॉस जीतकर सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. विंडीज ने 196 रनों का टारगेट भारत के सामने रखा. भारत बिना किसी बदलाव के इस मैच में उतरा, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाली सुपर-8 की इस भिड़ंत ने भारत के लिए पुनः वर्ल्ड कप के ताज का रास्ता खोल दिया है।
इस जबरदस्त मुकाबले में संजू सैमसन की शानदार पारी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को आखिरी सुपर 8 मैच में 5 विकेट से हरा दिया.वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 195 रन बनाए. रोस्टन चेस ने दो जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए 25 गेंद में 40 रन बनाए. उन्होंने शाइ होप के साथ पहले विकेट के लिये 68 रन की साझेदारी की. होप ने 33 गेंद में 32 रन बनाए. भारत की ओर से संजू सैमसन ने शानदार पारी खेली. संजू ने वर्ल्ड कप के बीच में मिले मौके को दोनों हाथों से लपका. भारत की वर्ल्ड कप में यह सबसे बड़ी रन चेज है. सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से 5 मार्च को वानखेड़े में होगा। वहीं पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 4 मार्च को खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम क्षेत्र में सामान लेने देर शाम घर से बाहर निकली 15 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप…

खबर विस्तार से इस प्रकार है वेस्टइंडीज की ओर से रखे गए 196 रन के लक्ष्य पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 19. 2 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. भारत की शुरुआत बेहद खराब रही. संजू सैमसन के साथ पारी की शुरुआत करने आए अभिषेक शर्मा फेल रहे. फील्डिंग में दो कैच छोड़ने वाले अभिषेक बल्लेबाजी में भी फ्लॉप रहे. वह 11 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें अकील हुसैन की गेंद पर शिमरोन हेटमायेर ने कैच किया. तीसरे नंबर पर उतरे ईशान किशन भी लगातार दूसरी पारी में फ्लॉप रहे. उन्हें जेसन होल्डर की गेंद पर हेटमायेर ने कैच किया. ईशान छह गेंदों पर 10 रन बना सके. कप्तान सूर्यकुमार यादव भी 16 गेंदों पर 18 रन बनाकर चलते बने. तिलक वर्मा ने 15 गेंदों पर 27 रन बनाए. हार्दिक पंड्या 13 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए.

To Top