उत्तराखण्ड

खुशखबरी:- 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर नैनीताल दुग्ध संघ ने दुग्ध उत्पादकों के बढ़ाये 2 रुपये…देखें वीडियो…

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के वर्तमान बोर्ड के दो वर्ष पूर्ण होने पर दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के मौके पर आयोजित भब्य संगोष्ठी आयोजित कर जनपद की 700 से अधिक महिला दुग्ध उत्पादकों के समक्ष आगामी अप्रैल माह से दुग्ध उत्पादकों के 2 रुपए दुग्ध मूल्य बढ़ोतरी की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि नैनीताल दुग्ध संघ का मुख्य उद्देश्य जनपद के दुग्ध उत्पादकों का सर्वांगीण विकास करना है। इसीलिए उन्होंने आगामी 15 अप्रैल से नैनीताल जनपद के दुग्ध उत्पादकों को 2 रुपये दुग्ध मूल्य में बढाते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर यह सौगात देने का अपनी बोर्ड बैठक के बाद निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि नैनीताल दुग्ध संघ जनपद के सभी दुग्ध उत्पादकों के साथ मिलकर कार्य कर रहा है, तथा उनके दुख-सुख का साथी भी है, इसीलिए दुग्ध उत्पादक की प्रत्येक समस्या पर सदैव उनके साथ खड़ा रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  ऐतिहासिक निर्णय:- ग्राफिक एरा हल्द्वानी एवं देहरादून में इंजी. डिप्लोमा, एचएम व सिविल सेवाओं के लिए देगा फ्री ट्रेनिंग... देखें वीडियो...

Ad Ad Ad
To Top