उत्तराखण्ड

हल्द्वानी निवासी महिला सिपाही पर 20 लाख रुपये बकाया न देने को लेकर एसपी सिटी से की शिकायत…

हल्द्वानी। महिला कांस्टेबल एवं उसके पति द्वारा मकान बनाने वाले ठेकेदार को भुगतान नहीं करने से ठेकेदार दर-दर की ठोकरे खाने को विवश हो गया है। यहां बेतालघाट निवासी ठेकेदार दिगंबर मेहरा ने बुधवार को एसपी सिटी मनोज कत्याल से मिलकर महिला सिपाही पर बकाया धनराशि न देने का आरोप लगाया। मेहरा के अनुसार उन्होंने रामपुर रोड पंचायत घर के निकट महिला सिपाही का मकान बनाया है।
ठेकेदार ने शिकायती पत्र में कहा कि मकान निर्माण के लिए 1800 रुपये प्रति वर्ग फीट का रेट तय हुआ था। इस हिसाब से बहुमंजिला भवन की कुल लागत 42 लाख 60 हजार रुपये हुई। उसे केवल 23 लाख रुपये ही मिले।
महिला सिपाही 19.60 लाख नहीं दे रही है। ठेकेदार के अनुसार मकान बनाने में उसकी कार और बाइक तक बिक गई। एसपी सिटी ने इस मामले में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को जांच कर सात दिन में आख्या देने के निर्देश दिए हैं।

To Top