लालकुआ। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में होल्यारों ने जमकर आनंद उठाया, कार्यक्रम में जहां पत्रकारों ने होली गायन किया, तो वहीं अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी ढोलक में थाप देकर ठुमका लगाया।
यहां प्रेस क्लब के समीप स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की लालकुआं इकाई द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। पत्रकारों ने होली की बधाई देते हुए एक दूसरे को गले लगा कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, प्रेस क्लब अध्यक्ष बीसी भट्ट और नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने विभिन्न होली गा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, नगर की महिला होल्यारों ने होली के गीत गा कर कार्यक्रम में समा बांध दिया। होली महोत्सव में वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती, विधायक प्रतिनिधि गोविंद सिंह राणा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, सभासद धन सिंह बिष्ट, भुवन पांडे, योगेश उपाध्याय, बॉबी संभल, प्रमोद कॉलोनी, बीना जोशी, चंद्रकला खाती, नीमा पांडे, गीता भट्ट, पूजा जोशी, रश्मि कबडवाल, शांति मियांन, कांति कनवाल, गीता राणा, किरन जोशी, राजलक्ष्मी पंडित, रमा कफल्टिया, उषा मेलकानी, यमुना नैनवाल, दीपा पांडे, भगवती भट्ट, हेमवती नंदन दुर्गापाल, नरेश चौधरी, नंदू राणा, कृष्ण भट्ट, विनोद पांडे, कुंदन मेहता, हरीश नैनवाल, जीवन कबड्वाल, खाद्य पूर्ति अधिकारी मोहित कठायत, संदीप पांडे, शंकर जोशी, कमलेश चंदोला, रमेश जोशी, पुष्कर दानू, पीयूष जोशी, धन सिंह बिष्ट, धीरज भट्ट, मोहन कुढ़ाई, गोविंद बल्लभ भट्ट और संजीव शर्मा ने भी होली के गीतों में जमकर ठुमके लगाए। कार्यक्रम के आयोजक उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष रंजीत बोरा और महामंत्री दीप जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
फोटो परिचय -लालकुआ में उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शिरकत करते क्षेत्रवासी





