देवभूमि उत्तराखंड में रोजाना एक से बढ़कर एक मामले आ रहे हैं यहां हरिद्वार में एआरटीओ ने अपने एक कांस्टेबल को ही ज़मीन पर गिरा गिराकर पीट दिया। जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया, अब सोशल मीडिया में चर्चाओं का बाजार गरम है। सवाल करते हुए पूछा जा रहा है, क्या यह ऐसा करना उचित है कांस्टेवल ने क्या कह दिया जो साहब आपा खो बैठे, अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की जयंती के ठीक एक दिन पहले ऐसी हिंसा की उम्मीद कैसे की जा सकती है। मामले की वजह का पता अभी तक नही चल सका है। उधर मामले में डीएम ने एडीएम को जांच के आदेश दिए है।
![](https://pahadvarta.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AanchalHarela.jpg)
![](https://pahadvarta.com/wp-content/uploads/2021/12/PahadVarta_logo_v1.2_blackx250-1.png)