
लालकुआं। बेटियां परिवार के साथ-साथ क्षेत्र का भी गौरव होती है, ऐसी ही एक प्रतिभावान बेटी ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने पर लालकुआं की बेटी आरवी अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
गत जनवरी माह में भारत विकास परिषद द्वारा ऑनलाइन सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें लालकुआं के प्रमुख किराया व्यवसाई अमित अग्रवाल की 10 वर्षीय पुत्री आरवी अग्रवाल द्वारा ऑनलाइन प्रतिभाग करते हुए पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद आज काशीपुर में महिला दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य रंगारंग कार्यक्रम के दौरान आरवी अग्रवाल को उपस्थित अतिथियों ने प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रतीक चिन्ह देने के साथ-साथ पुरस्कृत भी किया। आरवी के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
फोटो परिचय- उत्कृष्ट प्रदर्शन पर आरवी अग्रवाल को पुरस्कृत करते भारत विकास परिषद के पदाधिकारी





