लालकुआं। यहां बरेली रोड क्षेत्र में बरिष्ठ व्यापारी के आकस्मिक निधन से जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
यहां हल्दूचौड़ के दुम्काबंगर बच्चीधर्मा निवासी 62 वर्षीय उमेश चंद्र भट्ट जो छोटा सा जनरल स्टोर चलाकर अपना एवं परिवार की आजीविका चल रहे थे, का बीमारी के बाद आज ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन के समाचार से जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई, वहीं परिवार में कोहराम मच गया। उनके छोटे भाई लीलाधर भट्ट ने बताया कि कल सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वह अपने पीछे पांच बेटियां व एक पुत्र समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।





