लालकुआं। नगर के विकास के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए समय-समय पर तमाम सराहनीय कार्य होते रहे हैं, ऐसा ही एक विशेष कार्य आज यहां मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर प्रांगण में हुआ। जिसके तहत मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर समिति का नया चुनाव संपन्न हुआ है। जिसमें सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती को कमेटी का नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है, इसके अलावा महामंत्री पद पर वरिष्ठ समाजसेवी भुवन पांडे, उपाध्यक्ष पद पर धन सिंह बिष्ट, आनंद रजवार, कुंदन सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष रविंद्र यादव, मंत्री एके गुप्ता, नरेश चौधरी, नंदन राणा, प्रचार मंत्री कृष्ण भट्ट एवं संरक्षक के रूप में सुरेंद्र सिंह लोटनी, रमाकांत पंत, हेमंत नरूला, कैलाश चंद्र पंत, पवन चौहान, राकेश गुप्ता चुने गए।
इस अवसर पर कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लक्ष्मण खाती ने कहा कि वह मंदिर की भव्यता में चार चांद लगाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे, तथा सबके सामूहिक सहयोग के चलते क्षेत्र का सांस्कृतिक एवं धार्मिक विकास किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित चंद्रशेखर जोशी, अभय तिवारी, कुंदन सिंह कनवाल, हरीश नैनवाल, शंकर बिष्ट, राजेंद्र रावत, संजय म्यान, सुरेश बिष्ट, सभासद भुवन पांडे, योगेश उपाध्याय, हेमंत पांडे और ललित भट्ट सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।





