उत्तराखण्ड

नशे पर लगाम न लगा पाने पर एसएसपी नैनीताल ने किया को दारोगा निलंबित…

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी ने नशे के क्षेत्र में बढ़ते प्रभाव पर लगाम लगाने में ठोस कदम ना उठा पाने पर दरोगा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की संस्तुति की है। नैनीताल लाइन में पहले से ही लाइन हाजिर चल रहे एक दारोगा को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। दरअसल, मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने में प्रभावी कार्रवाई न करने पर एडीजी के निर्देश के बाद एसएसपी डा. मंजुनाथ टीसी ने दारोगा सादिक हुसैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसएसपी के मुताबिक दो दिन पूर्व एडीजी की ओर से एनडीपीएस पर कार्रवाई से संबंधित
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक की गई थी। इसमें उन्होंने नैनीताल लाइन में तैनात दारोगा सादिक हुसैन की एनडीपीएस पर कार्रवाई को कमजोर बताया। दारोगा को निलंबित करने के निर्देश दिए।

To Top