लालकुआं। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित होली महोत्सव कार्यक्रम में बिंदुखत्ता से आई जीवन पांडे एंड पार्टी की सांस्कृतिक टीम ने प्रातः 11 बजे से जबरदस्त एक से एक मनमोहक होली गायन के कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें सुनने के लिए सैकड़ो की संख्या में नगर वासी मौजूद है। इस दौरान कलाकारों ने
सिद्धि करो महाराज होली के दिन में, आओ गिरिराज खेले होली, गणपति माथे तिलक लागो है, ऊंचे भवन पर्वत पर बस रही, अंत तेरो नहीं पायो है री मैया, रंग डारी दियो रे अलबेलिन में, दधि लूटत नंद को लाल और मेरो रंगीलो देवर घर ऐ रौ छं, आज बिरज में होली रे रसिया सहित कई मनमोहक होली गायी।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, सभासद भुवन पांडे, धन से बिष्ट, योगेश उपाध्याय, सुरेश शाह, समाजसेवी कुंदन सिंह कंवल विधायक प्रतिनिधि गोविंद सिंह राणा, नगर पंचायत के लिपिक कामेश भंडारी, मनोज बर्गली, सोनू भारती, कृष्ण कुमार, महेंद्र सिंह, नंदू राणा शाहिद सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।





