लालकुआं। नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं स्वच्छता तथा पर्यावरण के प्रति समर्पित समाजसेवी का आकस्मिक निधन होने से जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
यहां राजीवनगर बंगाली कॉलोनी निवासी तथा वार्ड नंबर 6 में क्लीनिक चलाने वाले डॉ ओंकार सिंह उम्र 70 वर्ष का आकस्मिक निधन होने से जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है, डॉ ओमकार अपने पीछे पत्नी बीरमति गंगवार, पुत्र भूपेंद्र गंगवार, पुत्री कल्पना गंगवार समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। डॉ ओंकार सिंह स्वच्छता के प्रति अत्यधिक निष्ठावान थे, उन्हें नगर पंचायत लालकुआं द्वारा कई बार स्वच्छता के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए विशेष कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया था, उनके निधन पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।





