उत्तराखण्ड

हल्द्वानी के इस प्रतिष्ठित होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से मचा हड़कंप…

हल्द्वानी। अज्ञात कारण के चलते युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, यहां हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित होटल में बतौर कर्मचारी काम करने वाले गंगोलीहाट निवासी व्यक्ति ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक गटक लिया।
अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि कीटनाशक गटकने से युवक की मौत हो गई है।
इससे पूर्व जैसे ही अर्जुन के साथियों ने उसे बदहवास हालत में देखा तो पुलिस को सूचना देने के बाद अर्जुन को तत्काल बेस अस्पताल लाया गया। जहां से उनकी नाजुक हालत देखते हुए डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी को रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक मूल रूप से पिथौरागढ़ के से पहले मृतक ने अपने साथियों को गंगोलीहाट निवासी 55 वर्षीय अर्जुन टम्टा हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित होटल में काम करते थे। बताया जा रहा है कि
रविवार रात उन्होंने होटल में काम करने वाले करीबी दोस्तों को फोन किया और कीटनाशक गटकने की बात कही।
डॉक्टर ने डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) रेफर कर दिया।
एसटीएच में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एसएचओ डीएस फत्र्याल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की वजह से कीटनाशक गटकने की बात सामने आ रही है।

To Top