उत्तराखण्ड

गौला वाहनों से प्रदूषण एवं सड़कों की टूट फूट से नाराज ग्रामीण मिले डीएम नैनीताल से… जताई यह नाराजगी… देखें वीडियो…

लालकुआं। गौला नदी से खनन कार्य में लगे वाहनों से हो रहे प्रदूषण एवं सड़कों की टूट-फूट को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया है नाराज क्षेत्रवासी जिलाधिकारी नैनीताल की शरण में जाने को मजबूर हो रहे हैं, यहां इमलीघाट गेट से खनन सामग्री लेकर निकलने वाले 600 ट्रैक्टर ट्रालियों से शांतिपुरी क्षेत्र में लोगों को हो रही भारी दिक्कतों तथा वहां की सड़कों का निर्माण करने को लेकर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने जिलाधिकारी नैनीताल से भेंट करते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की, इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से डॉ गणेश उपाध्याय पूर्व दर्जा राज्य मंत्री के नेतृत्व में हल्द्वानी उनके कैंप कार्यालय में जाकर उनसे भेंट करते हुए शिष्टमंडल ने अवगत कराया कि इमलीघाट गेट गौला नदी से प्रतिवर्ष खनन में लगभग 15 करोड़ राजस्व मिलता है, उक्त क्षेत्र में खनन कार्य में लगे 600 ट्रैक्टर ट्राली शांतिपुरी जिला उधम सिंह नगर के नंबर 3, 2 और एक होते हुए शांतिपुरी गेट की ओर निकलते है। जिसके चलते लगभग 25000 आबादी क्षेत्र में खनिज की गाड़ियों से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है, तथा उक्त मार्ग के पास एक इंटर कॉलेज दो हाई स्कूल, तीन प्राइमरी स्कूल व एक जूनियर हाई स्कूल में छात्र- छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। उक्त वाहनों से क्षेत्र की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है। उक्त प्रभावित क्षेत्र में खनन न्यास निधि से कोई भी सुविधा नहीं मिल पाई है। क्योंकि इमलीघाट गेट से प्रभावित क्षेत्र जिला उधम सिंह नगर में आता है, जबकि खनन न्यास निधि का करोड़ो रूपया इस गेट से जिला नैनीताल को मिलता है। उन्होंने जिलाधिकारी रयाल शांतिपुरी की प्रभावित क्षतिग्रस्त सड़कों का पुनर्निर्माण कराने की जोरदार मांग की। ग्रामीणों को जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही खनन विभाग व संबंधित विभाग से सड़क का आकलन कराकर वह आवश्यक कदम उठाएंगे।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रेम प्रकाश आर्य, प्रधान शांतिपुरी तीन बचुली देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी नैनीताल सतीश नैनवाल, ललित बिष्ट, तेज सिंह, प्रिंस कुवर, फकीर राम आदि उपस्थित थे।
फोटो परिचय- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को ज्ञापन देते शांतिपुरी क्षेत्र के ग्रामीण

To Top