उत्तराखण्ड

स्वयंसेवकों ने लालकुआं में पथ संचलन कर हिंदुत्व को मजबूत बनाने का किया आह्वान… देखें वीडियो…

लालकुआं। हिंदू नव वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने नगर में पथ संचलन करते हुए संघ कार्यकर्ताओं से हिंदुत्व को लेकर सदैव जागरूक रहने का आह्वान किया।
यहां वार्ड नंबर एक स्थित अंबेडकर पार्क में एकत्रित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने रविवार की शाम को नगर में पथ संचलन किया, इस दौरान पूर्ण रूप से गणवेश धारण किए स्वयं सेवको ने संपूर्ण नगर का भ्रमण किया, इस दौरान 200 से अधिक कार्यकर्ता हाथों में दंड लिए संपूर्ण नगर में भ्रमण करने के पश्चात वापस अंबेडकर पार्क प्रांगण में पहुंचे, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहविभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख इंदर सिंह नयाल ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें हिंदुत्व को लेकर सदैव जागरूक रहना है, तथा समाज सेवा करते हुए उनकी सदैव मदद को तत्पर रहना है। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्य उद्देश्य के संबंध में नए स्वयंसेवकों को अवगत कराया। कार्यक्रम में जिला प्रचारक हल्द्वानी जितेंद्र जी, सह कार्रवा हल्द्वानी राजकुमार, नगर संघचालक सर्वदमन चौधरी, राधेश्याम यादव, नगर कारवां अनिल मेलकानी, राजीव गौड़, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, आकाश माथुर, पंकज बत्रा, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, राजकुमार सेतिया,
भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, बॉबी संभल, प्रेम नाथ पंडित, अजय अनेजा, विनोद श्रीवास्तव, आदित्य चौधरी, प्रकाश जैन, सुभाष नागर और कृष्ण भट्ट सहित भारी संख्या में स्वयंसेवक एवं हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता शामिल थे। इस अवसर पर मुख्य बाजार में जगह-जगह स्वयंसेवकों पर क्षेत्र वासियों एवं मातृशक्ति ने पुष्प वर्षा की।
फोटो परिचय- नव संवत्सर के मौके पर लालकुआं नगर में पथ संचलन करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सचिवालय में मुख्य सचिव ने लालकुआं रामनगर सहित प्रदेश की कई नगर पालिकाओं को दी करोड़ों की सौगात...

Ad Ad Ad
To Top