उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में हुआ मौसम खराब:- लालकुआं हल्द्वानी समेत कुमाऊं में बरसात शुरू… देखें वीडियो…

हल्द्वानी। उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में आज मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां प्रातः से ही लालकुआं हल्द्वानी समेत कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों में रुक-रुक कर बरसात हो रही है, तथा गरज के साथ घने बादल आसमान में छाए हुए हैं, रुक रुक कर क्षेत्र में हो रही बरसात राहगीरों के लिए दिक्कत बन रही है। परंतु मौसम सुहावना होने से क्षेत्र वासियों ने शुरू हो चुकी गर्मी से राहत की सांस ली है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल संभावना है। वहीं 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि मैदानी जिलों के कुछ क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं। इसके साथ ही कई इलाकों में तेज हवाएं भी चलेंगी।
5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं।
7 जिलों में यलो अलर्ट के तहत हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में भी मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

To Top