लालकुआं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने जब से मोटाहल्दू में अपने नवनिर्मित भवन में गृह प्रवेश किया है, तब से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो चला है, और वह लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में मजबूत प्रत्याशी के रूप में उभर कर सामने आ गए हैं। युवाओं में खासी पकड़ रखने वाले दीपेंद्र कोश्यारी ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में घर बनाकर यहां से 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है, इसके बाद से लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अन्य भाजपा दावेदारों में खलबली मच गई है, लंबे समय से क्षेत्र की जनता के लिए काम कर रहे दीपेंद्र क्षेत्र में जबरदस्त जनसंपर्क करने में जुट गए हैं, इस क्षेत्र के खनन व्यवसाईयों की समस्या हो, लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की बिजली की समस्या, तथा बिंदुखत्ता राजस्व गांव समेत तमाम ज्वलंत मुद्दों पर आगे बढ़कर वह क्षेत्र वासियों की मदद कर रहे हैं। दीपेंद्र ने अब खुलकर जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है, लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के कई दिग्गज उनके पक्ष में धीरे-धीरे आने लगे हैं, वहीं कुछ भीतर से गुपचुप तरीके से उनके प्रचार में लगे हुए हैं, उनके द्वारा अपने नवनिर्मित घर में किए गए ग्रह पूजा के दौरान भी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तमाम क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने वहां पहुंचकर उनका उत्साह वर्धन किया। जिसके चलते अब स्पष्ट होने लगा है कि भारतीय जनता पार्टी हाई कमान को दीपेंद्र कोश्यारी को अनदेखा करना भारी पड़ सकता है।





