उत्तराखण्ड

हल्द्वानी की दुकानदार युवती को डॉलर भेजने का झांसा देकर लाखों ठगे…

हल्द्वानी। हल्द्वानी की एक युवती को गिफ्ट में अमेरिकी डॉलर भेजने का झांसा देकर उससे चार लाख रुपये की ठगी कर ली गई। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने अनुसार आरोपी ठग इंस्टाग्राम के जरिये हल्द्वानी में कॉस्मेटिक की दुकान चलाने वाली युवती के संपर्क में आया था। युवक ने खुद को कनाडा का निवासी बताकर युवती से दोस्ती की। विश्वास जीतने के बाद ठग ने एक सरप्राइज गिफ्ट भेजने का झांसा दिया, जिसमें 50 हजार अमेरिकी डॉलर होने का दावा किया गया। ठग ने दिल्ली एयरपोर्ट से कस्टम अधिकारी बनकर युवती को फोन किया। पार्सल छुड़ाने के लिए टैक्स और करेंसी कन्वर्जन के नाम पर किस्तों में पैसों की मांग की गई। युवती ने अपने बचत खाते के अलावा एफडी तंक तोड़ दी और कुल चार लाख रुपये ठगों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। पैसे भेजने के बाद न तो पार्सल पहुंचा और न ही उस विदेशी दोस्त से संपर्क हो पाया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर बैंक खातों की जांच शुरू कर दी गई है।

To Top