उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में बहन के साथ खेल रही मासूम की छत से गिरकर हुई दर्दनाक मौत………… परिवार में मचा कोहराम………….

हल्द्वानी। बहन संग छत पर खेल रही एक मासूम अचानक नीचे गिर गई। गंभीर हालत में स्वजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दोपहर में मासूम को कब्रिस्तान में दफना दिया गया। बनभूलपुरा के नई बस्ती में रहने वाला मोहम्मद आसिफ पेशे से श्रमिक हैं। आसिफ की चार वर्ष की बेटी मरियम शुक्रवार सुबह बड़ी बहन संग छत पर खेल रही थी। इस बीच पैर फिसलने से वह छत से नीचे गिर गई। स्वजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। मगर जान जा चुकी थी। घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी का कहना है कि पुलिस को किसी ने हादसे की सूचना नहीं दी।

To Top