लालकुआं। बीएसपीएल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रुद्रपुर पलाश-11 ने बिंदुखत्ता वॉरियर्स को करारी शिकायत देते हुए
चैंपियनशिप हासिल कर 1 लाख रुपया ईनाम जीता।
नगर के प्रगति मैदान में आयोजित बीएसपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में रुद्रपुर पलाश-11 ने टॉस जीते हुए बिंदुखत्ता वॉरियर्स को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया, बिंदुखत्ता ने 17 ओवर में ही अपने सभी विकेट गंवाकर 110 रन बनाए, जिसमें कार्तिक तिवारी ने 40 गेंद में 70 रन का बेहतरीन योगदान दिया, यदि कार्तिक तिवारी अपनी यह महत्वपूर्ण भूमिका नहीं निभाते तो वारियर्स के तोते ही उड़ जाते। इस दौरान पलाश-11 के अजय ने चार, हिमांशु 3 और राम सिंह ने दो विकेट झटके।
इसके जवाब में पलाश-11 के ओपनर बल्लेबाजों हिमांशु 29 गेंद में 69 रन तथा अब्बास 23 गेंद में 33 रन के चलते बिंदुखत्ता वॉरियर्स को मात्र 9 ओवरों में 10 विकेट से रौंद डाला। इस दौरान बता और मुख्य अतिथि मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता आनंद दर्मवाल, व्यापार मंडल भवाली के अध्यक्ष नरेश पांडे, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी, कमलेश चंदोला, लक्ष्मण खाती, देवेंद्र सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, कार्यक्रम के आयोजक अनिल बुराठी और कुलदीप जोशी ने प्रतियोगिता में चैंपियनशिप हासिल करने वाली टीम रुद्रपुर पलाश-11 को 1 लाख तथा उपविजेता टीम बिंदुखत्ता वॉरियर्स को 50 हजार रुपए पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए।
फोटो परिचय- टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियनशिप टीम को पुरस्कार प्रदान करते कार्यक्रम के आयोजक





