उत्तराखण्ड

कान में हेडफोन लगाकर चल रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आकर हुई दर्दनाक मौत परिवार में मचा कोहराम….. पढ़ें विस्तृत खबर

लालकुआं से काठगोदाम की ओर को जा रही रेलगाड़ी की चपेट में आकर वनभूलपुरा क्षेत्र के इंदिरानगर फाटक के पास एक गंभीर हादसा हुआ है। जहां एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। मौके पर पुलिस की टीम
पहुंची। बताया जा रहा है कि उसके सिर में चोट आई थी।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष द्वारा विधायक की मिमिक्री करना बना चर्चा का विषय… देखें वीडियो,

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोपहर 3 बजे जब इलेक्ट्रिक इंजन का रूटीन चेकअप हो रहा था। उसी समय इंदिरा नगर रेलवे फाटक से करीब 300 मीटर दूर लालकुआं की ओर 18 वर्षीय युवक समीर पुत्र शफीउद्दीन निवासी इंदिरा नगर हल्द्वानी इंजन की चपेट में आ गया। उसे अस्पताल ले जाया गया और मगर उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की नई पहचान: सांसद अजय भट्ट ने भव्य प्रवेश द्वार और तिरंगा लाइटों का किया लोकार्पण

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि युवक ने कानों में हेडफोन लगा रखे थे। हो सकता है कि इस वजह से उसे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी। इस दौरान वहां कुछ देर के लिए जाम भी लग गया था।

To Top