उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की कैबिनेट बैठक में बिंदुखत्ता राजस्व गांव का प्रस्ताव आज इस वजह से नहीं आ पाया…

लालकुआं। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने के लिए जहां, यहां के ग्रामीण आंदोलनरत हैं, वहीं तमाम राजनीतिक दल भी अब सक्रिय होकर आंदोलन का रुख करने लगे हैं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा आज देहरादून के गांधी पार्क में उपवास एवं धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में बिंदुखत्ता के ग्रामीणों ने भी शिरकत की। इस मामले में लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ मोहन बिष्ट का कहना है कि बिंदुखत्ता राजस्व गांव का मामला आज कैबिनेट में इसलिए नहीं आ पाया, क्योंकि उक्त पत्रावली में कुछ कागजात कम पड़ गए थे, जिन्हें पूरा करने के लिए वन विभाग के आला अधिकारियों से कहा गया था, परंतु वह समय पर उक्त कागजात जमा नहीं कर पाए, इस कारण आज की कैबिनेट की बैठक में बिंदुखत्ता राजस्व गांव का मामला नहीं आ सका। उन्होंने कहा कि होली बाद पुनः कैबिनेट की बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें बिंदुखत्ता राजस्व गांव का मामला पारित कर दिया जाएगा। विधायक ने बताया कि उनकी वन सचिव रवि शंकर से बातचीत हुई, जिसमें उन्होंने बताया कि शासन द्वारा कुछ कागजात उनसे मांगे गए थे, जो कि समय पर जमा नहीं हो सके, इस कारण कैबिनेट में बिंदुखत्ता राजस्व गांव का मामला नहीं आ पाया, वह जल्द ही उक्त कागजात शासन को मुहैया करा देंगे।

To Top