उत्तराखण्ड

होली पर्व पर मां अवंतिका मंदिर में महिलाओं ने किया भक्तिपूर्ण होली गायन से क्षेत्रवासियों को मंत्रमुग्ध……. देखें वीडियो…….

लालकुआं। यहां स्थानीय अवंतिका कुंज देवी मंदिर में होली पर्व पर मां अवंतिका के चरणों में रंग चढ़ाने के बाद महिलाओं ने होली में चीर बंधन के साथ विधिवत खड़ी होली का गायन शुरु किया। जिसमें हारमोनियम एवं ढोलक की धुनों में महिलाओं ने जमकर होली का लुफ्त उठाया।
होली की शुरुआत कैले बांधी चीर हो रघुनंदन राजा, से की गयी। इसके बाद सिद्धि के दाता विघ्न विनाशन, खोल दे माता खोल भवानी धार में किवाड़ा, अंबा के भवन में विराजे होली, आओ आओ गिरिराज खेले होली, होली खेले नंदलाल बिरज में, होली आई रे कन्हाई, रंग डालो गुलाबी रंग डालो, लाओ भवानी अक्षत चंदन होली खेले गिरिजापति नंदन, मेरे रंग से रंगे दोनों हाथ सखी री, भागा रे भागा रे नंदलाला, सहित झोड़े लगाकर महिलाओं ने होली का जमकर लुफ्त उठाया। इस दौरान कई महिलाओं ने आपस में स्वांग भी रचाये। इस अवसर पर मुन्नी पांडे, शांति मियांन, गीता राणा, बीना जोशी, नीमा पांडे, दीपा खाती, गीता भट्ट, पुष्पा राणा, मंजू तिवारी, दीपा पांडे, कविता बिष्ट, शांति नैनवाल, सपना चन्द्र, हेमा देवी, कांति कनवाल, चन्द्रा दसौनी, रिंकू बोरा, सोनी राणा और यमुना नैनवाल सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।
फोटो परिचय- लालकुआं अवंतिका कुंज देवी मंदिर में होली गायन करती महिलाएं।

To Top