लालकुआं। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय (एलबीएस) हल्दूचौड़ में छात्रसंघ चुनाव में कांग्रेस समर्थित हिमांशु पांडे ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर खुशी मेहता ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर विजय हासिल की।
अध्यक्ष पद के लिए हिमांशु पांडे और हिमांशु सुयाल के बीच सीधा मुकाबला हुआ। हिमांशु पांडे ने 455 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी हिमांशु सुयाल को 427 वोट मिले।
कोषाध्यक्ष पद पर खुशी मेहता और शिखा खत्री के बीच मुकाबला हुआ। इसमें खुशी मेहता ने 526 वोट हासिल कर विजय प्राप्त की, जबकि शिखा खत्री को 322 वोट मिले।
महाविद्यालय में आठ पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इनमें उपाध्यक्ष छात्र पद पर सावन मेहता, उपाध्यक्ष छात्रा पद पर करिश्मा, सचिव पद पर दीपक कुमार, संयुक्त सचिव पद पर आंचल बैठा, सांस्कृतिक सचिव पद पर भावना भट्ट तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर अभिषेक भट्ट निर्वाचित हुए। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया।




