उत्तराखण्ड

एसएसपी का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई निरीक्षकों और दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिसिंग में कसावट लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। एसएसपी ने कई निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण करते हुए उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद संबंधित पुलिस अधिकारियों को शीघ्र अपने नव नियुक्त कार्यक्षेत्र में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इस फेरबदल के माध्यम से जिले में कानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने, पुलिसिंग को चुस्त-दुरुस्त करने और अपराध नियंत्रण की दिशा में तेजी लाने का प्रयास किया गया है।

To Top