उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में 24 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, नैनीताल-ऊधम सिंह नगर में प्रशासनिक फेरबदल, लालकुआं समेत बदले कई एसडीएम,

देहरादून। उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदेश सरकार ने गुरुवार को 24 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में सबसे अधिक बदलाव उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के स्तर पर देखने को मिला है। खासकर नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिले में तैनात कई अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।तबादला सूची के अनुसार, ऊधम सिंह नगर में तैनात तेजतर्रार एसडीएम तुषार सैनी को नैनीताल भेजा गया है, जबकि नैनीताल में तैनात एसडीएम नवाजिश खलीक का तबादला अल्मोड़ा कर दिया गया है। वहीं नैनीताल में तैनात एसडीएम रेखा कोहली को ऊधम सिंह नगर भेजा गया है।इसके अलावा ऊधम सिंह नगर में तैनात गौरव पांडे, अमृता शर्मा और शिप्रा जोशी को भी नैनीताल जिले में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। लगातार दूसरे दिन हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को प्रदेश की नौकरशाही में अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में ओवरलोड ट्रॉली विवाद ने पकड़ा तूल, कोतवाली के सामने धरने पर बैठे नगर पंचायत अध्यक्ष और पूर्व सैनिक,

Ad Ad
To Top