देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने 7 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद मीडिया को बयान देते हुए उन्होंने स्वयं को निर्दोष बताते हुए रेखा आर्या के खिलाफ कई संगीन आरोप लगाए हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की राजनीति से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक हलचल तेज हो गई है। लंबे समय से चर्चा में चल रहे इस मामले में गिरफ्तारी को अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, रेखा आर्य की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में पुलिस गिरधारी लाल साहू की तलाश कर रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंपी गई है। पुलिस अब गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ कर मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल करेगी।
वहीं, गिरफ्तारी से पहले गिरधारी लाल साहू मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए खुद को निर्दोष बता चुके हैं। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई थी। अब उनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ और जांच में सामने आने वाले तथ्यों पर सभी की निगाहें टिकी हैं।



