उत्तराखण्ड

लालकुआं में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर; गंभीर घायल… देखें वीडियो,

; गंभीर घायल… देखें वीडियो,; गंभीर घायल… देखें वीडियो,

लालकुआं। नगर के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने आनन-फानन में उसे निजी क्लीनिक पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रपुर की डीपीजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत 38 वर्षीय राजीव कश्यप बाइक से वीआईपी गेट क्षेत्र से लालकुआं की ओर आ रहे थे। इसी दौरान ट्रांसपोर्ट नगर में जैन ट्रांसपोर्ट के ठीक सामने पंतनगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजीव सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें नगर के निजी क्लीनिक पहुंचाया। डॉ. विजय विश्वास ने बताया कि युवक के हाथ और पैर में चोटें आई हैं तथा उसका प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर को रेफर कर दिया।

To Top