लालकुआं। लालकुआं से नगला की तरफ को जा रहे तेल टैंकर और कार में ओवरटेक के चक्कर में भिड़ंत हो गई, जिसके चलते कार में भारी नुकसान पहुंचा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज लालकुआं से नगला की ओर को इंडियन ऑयल डिपो से आया तेल टैंकर जा रहा था, इसी बीच नगर से ही नगला की ओर को जा रही कार के बीच ओवरटेक को लेकर टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार की एक साइड पूरी तरह छिलकर क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद कार चालक ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी, और मौके पर पुलिस पहुंची तथा पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।



