उत्तराखण्ड

लालकुआं पुलिस ने दबिश देकर लालकुआं और हल्दूचौड़ से फरार दो वारंटियों को दबोचा

लालकुआं। फरार एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत लालकुआं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चौकी हल्दूचौड़ पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को अलग-अलग संभावित ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देशन में जनपदभर में फरार अपराधियों की धरपकड़ और न्यायालयों से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन राणा के नेतृत्व में 11 नवंबर को चौकी हल्दूचौड़ पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय हल्द्वानी से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में दो वारंटियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों में रामू पुत्र विशन धारी निवासी संजय नगर, बजरी कंपनी, लालकुआं तथा जीवन सिंह राठौर पुत्र आन सिंह राठौर निवासी बकुलिया, मोटाहल्दू, हल्दूचौड़, लालकुआं शामिल हैं। दोनों लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे, जिसके चलते उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ उप निरीक्षक अर्जुन गिरी, उप निरीक्षक वंदना चौहान, कांस्टेबल गुरमेज सिंह एवं कांस्टेबल गणेश गिरी शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को फरार वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

To Top