हल्द्वानी। प्रशासनिक स्तर पर व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से मंडलायुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने दो तहसीलदारों के पारस्परिक स्थानांतरण किए गए हैं। आदेश जारी करते हुए नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जनपद के तहसीलदारों के जनपद परिवर्तन को मंजूरी दी है।
जारी आदेश के अनुसार, ऊधमसिंह नगर जनपद की रुद्रपुर तहसील में तैनात तहसीलदार दिनेश कुटोला का स्थानांतरण नैनीताल जनपद में किया गया है। वहीं, नैनीताल जनपद की हल्द्वानी तहसील में तैनात तहसीलदार कुलदीप पांडे को ऊधमसिंह नगर जनपद में भेजा गया है।



