उत्तराखण्ड

हल्द्वानी एवं लालकुआं के उपभोक्ताओं को बिल सुधारने का सुनहरा मौका, इन क्षेत्रों में लगेंगे विशेष सेवा शिविर

हल्द्वानी। विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिलों से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाने और उनकी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के लिए विद्युत वितरण खंड (ग्रामीण), हल्द्वानी द्वारा विशेष उपभोक्ता सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से लालकुआं समेत हल्द्वानी ग्रामीण क्षेत्र के हजारों विद्युत उपभोक्ताओं को अपने बिजली बिलों में सुधार कराने और अन्य समस्याओं का समाधान पाने का अवसर मिलेगा।अधिशासी अभियंता हल्द्वानी ग्रामीण एसके गुप्ता की पहल पर विद्युत वितरण उपखंड कमलुवागाजा, लालकुआं एवं टीपी नगर के अंतर्गत निर्धारित स्थानों पर तय तिथियों में ये शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में उपभोक्ताओं के विद्युत बिलों से संबंधित शिकायतों का निस्तारण करने के साथ ही बिलों में संशोधन, स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं, विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायतों तथा अन्य समस्याओं और सुझावों पर भी कार्रवाई की जाएगी।विद्युत विभाग ने सभी संबंधित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आयोजित शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं तथा लंबे समय से बकाया विद्युत बिलों का भुगतान भी करें। इसके अलावा उपभोक्ता प्रत्येक कार्यदिवस में कार्यालय समय के दौरान विभाग के सभी कैश काउंटरों पर पहुंचकर अपने बिजली बिल जमा कर सकते हैं। विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही बिजली बिलों से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं चेयरमैन पर मुकदमे से नाराज उत्तराखंड निकाय संगठन ने एसएसपी से भेंट कर मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की... देखें वीडियो

Ad Ad
To Top