उत्तराखण्ड

असम पुलिस ने सुनार की दुकान खोलकर कारोबार कर रहे स्वर्णकार को किया गिरफ्तार………….. क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म…………


लालकुआं। सुनार की दुकान खोलकर कारोबार कर रहे स्वर्णकार द्वारा असम प्रदेश में बड़ा घोटाला करने का मामला सामने आया है, निकटवर्ती क्षेत्र शांतिपुरी नंबर-दो पहुंची असम पुलिस ने यहां सोने चांदी की दुकान खोलकर व्यापार कर रहे स्वर्णकार निरंजन साह को गिरफ्तार कर लिया, और अपने साथ असम ले गए। जिससे क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया और क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार निरंजन साह कुछ वर्ष पूर्व असम में किसी स्वर्णकार के शोरूम में गहने बनाने का काम करता था। इसी दौरान उसने वहां के स्थानीय लोगों से मेलजोल बढ़ाया और उनके पैसे किसी कंपनी में लगवा दिए। कंपनी कुछ दिन बाद अपना कारोबार समेट कर फरार हो गई। जिसके बाद कंपनी में पैसे लगाए लोगों ने कंपनी प्रबंधन सहित निरंजन साह के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज करवा दिया। मामले की तहकीकात के दौरान निरंजन का पता खोजते हुए शुक्रवार की शाम असम पुलिस की तीन सदस्यीय टीम पंतनगर से सटे शांतिपुरी नंबर दो तक पहुंच गई। टीम ने पंतनगर थाने में आमद दर्ज करवाने के बाद शांतिपुरी नंबर-दो में दबिश दी और निरंजन साह को उसकी दुकान से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद असम पुलिस पंतनगर थाने में निरंजन साह की गिरफ्तारी की सूचना देकर उसे अपने साथ लेकर चली गई।

To Top