उत्तराखण्ड

बागेश्वर उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित होने से पूर्व ही कांग्रेस को लगा बड़ा झटका………… कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी ने पार्टी छोड़कर थामा भाजपा का दामन…………… बागेश्वर जिले में मचा हड़कंप…………….

बागेश्वर उप चुनाव को लेकर भाजपा ने कॉग्रेस को बड़ा झटका दिया है। बागेश्वर से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रंजीत दास ने भाजपा का दामन थाम लिया है।
बता दे कि रंजीत दास ने 2022 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडा था। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पटका पहनकर पार्टी में उनका स्वागत किया।
आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में रंजीत दास को पार्टी में शामिल कराया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पिछले विधानसभा चुनाव में बागेश्वर से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रंजीत दास ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि अब बागेश्वर का उपचुनाव भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, राजपुर के विधायक खजान दास, घनसाली के विधायक शक्तिलाल शाह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, प्रवक्ता विनोद सुयाल तथा मधु भट्ट उपस्थित थे।
बताते चलें बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी के लिए भाजपा ने तीन नाम पैनल संसदीय बोर्ड को भेज दिए हैं। 15 अगस्त तक पार्टी प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर सकती है। 16 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया हो सकती है। इसी दिन भाजपा की एक बड़ी चुनावी सभा भी होगी।
बृहस्पतिवार को चुनाव अभियान समिति ने विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति द्वारा भेजे गए पांच संभावित नामों पर विचार किया। इसमें तीन नामों का पैनल तैयार किया। बताया जा रहा है कि इस पैनल में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास, पुत्र गौरव दास और दीपा आर्य का नाम शामिल है। दीपा आर्य जिला पंचायत में उपाध्यक्ष रही हैं।
सूत्रों के मुताबिक, पार्टी चंदन राम दास की पत्नी या बेटे में से किसी एक को प्रत्याशी बना सकती है। इसका खुलासा 15 अगस्त को हो सकता है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, शीघ्र ही पार्टी संसदीय बोर्ड नामों पर विचार कर उम्मीदवार की घोषणा कर देगा। संगठन ने प्रत्याशी के नामांकन की तैयारी शुरू कर दी है। भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सहमति और जनभावनाओं के अनुरूप उम्मीदवार तय किया जाएगा।

To Top