उत्तराखण्ड

दिल्ली की बड़ी कंपनी में सेवारत हल्दूचौड़ निवासी का संदिग्ध अवस्था में मिला शव…

लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र हल्दूचौड़ निवासी युवक की नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में शोक माहौल ब्याप्त है। जबकि परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान संतोष कांडपाल पुत्र स्वर्गीय गोविंद भल्लभ कांडपाल, उम्र 40 वर्ष निवासी दुम्काबंगर बच्चीधर्मा, हल्दूचौड़, लालकुआं जिला नैनीताल के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष कांडपाल नोएडा के इकोटेक क्षेत्र स्थित प्लॉट नंबर-52 के एक पॉलिस्टर प्लांट में कार्यरत थे तथा सेक्टर-36 में किराए के कमरे में रह रहे थे। दिनांक 02 मार्च 2026 को परिजनों को उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटना की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। मृतक के दो छोटे-छोटे बेटे हैं, परिजनों के अनुसार दो दिन पूर्व संतोष का देर रात पत्नी को फोन आया था, जिसमें उसने बताया था कि वह होली की छुट्टी में घर आ रहा है, परंतु प्रातः से संतोष का फोन ही रिसीव नहीं हुआ, इसके बाद उनकी पत्नी ने उक्त सूचना कंपनी में दी और जब कंपनी के लोग उनके कमरे में पहुंचे तो वह कमरे के अंदर अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। इसके बाद उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

To Top