उत्तराखण्ड

हल्द्वानी की इस लग्जरी शराब की दुकान में 27.54 लाख का गबन…

हल्द्वानी। शहर के कालाढूंगी रोड स्थित शराब की दुकान में वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान लाखों की गड़बड़ी और धोखाधड़ी का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
शिकायतकर्ता बीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि दुकान वर्ष 2024-25 में उसके बड़े भाई महेन्द्र सिंह बिष्ट के नाम से थी, जिसकी देखरेख वह कर रहे थे। राजेन्द्र कुमार बधानी निवासी कोटाबाग, चेतन सिंह पडियार, निवासी ब्यूराखांम काठगोदाम और भास्कर जोशी निवासी चंपावत को दुकान में स्टाक व बिक्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वित्तीय वर्ष समाप्ति के करीब दुकान के स्टाक का भौतिक सत्यापन बाहरी व्यक्ति से कराया गया। विक्रेताओं द्वारा रिकार्ड में बदलाव करने की कोशिश की गई।
दोबारा मिलान कराने पर दुकान में 38.23 लाख मूल्य का माल कम मिला। एक विक्रेता के मोबाइल से जुड़े डिजिटल भुगतान रिकार्ड की जांच की गई, जिसमें लेनदेन सामने आए। दावा है कि संबंधित खाते में प्राप्त राशि में से कुछ हिस्सा कंपनी खाते में जमा किया गया, जबकि शेष रकम अन्य खातों में ट्रांसफर की गई। शिकायत में 27.54 लाख के गबन का आरोप लगाया गया है।

To Top