उत्तराखण्ड

लालकुआं में होल्यारों ने नदी जमुना के तीर कदम चढ़ी कान्हा बजाए गयो बांसुरिया सहित अनेक गीतों से बांधा शमां

लालकुआं। नगर के प्रसिद्ध होल्यार आनंद बल्लभ लोहनी के घर आयोजित बैठकी होली में होल्यारों ने नदी यमुना के तीर कदम चढ़ी कान्हा बजाए गयो बांसुरिया सहित विभिन्न होली गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वार्ड नंबर 4 निवासी वरिष्ठ ट्रांसपोर्ट व्यवसायी आनंद बल्लभ लोहनी के घर में लगातार 52 वर्षो से आयोजित बैठकी होली के दौरान दूर दूर से आए प्रमुख होल्यारों द्वारा गाये गये सुंदर होली गायन से क्षेत्रवासी मंत्रमुग्ध हो गये। इस दौरान होल्यार पंडित आनंद बल्लभ लोहनी ने कहा जल कैसे भरू जमुना गहरी, सजना घर आवे कौन दिना, हरीश चंद्र पंत ने जोगी आयो शहर में व्यापारी, अंबा के भवन में विराजे होरी, रमाकांत पंत ने बलमा मत बोलो मैं बिखर जाऊंगी, मत मारो मोहना पिचकारी, आनंद बल्लभ डॉर्बी ने गोरी प्यारो लागे थारो झनकारो, वाह रे वाह रे गुलाल मेरो पिया होली को खेलैया, महेश चौधरी ने मत बोलो यशोदा नंदन को तथा सीता राम को ब्याह जनकपुर जाना है, दिनेश लोहनी ने यशोदा तेरो लाल बढ़ो झगड़ो सहित विभिन्न होली के गीत गाये गये। इस दौरान बीच बीच में होल्यारों को अल्पाहार भी कराया गया। बैठकी होली में भगवत लोहनी, भवानी शंकर त्रिपाठी, ललित जोशी, कमल पपने, दीप लोहनी, चंद्रशेखर तिवारी, सन्नू पाठक, सभासद दीपक बत्रा, हेमंत पांडे, सुरेश जोशी सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
फोटो परिचय- लालकुआं में होली गायन करते होल्यार।

To Top