उत्तराखण्ड

प्रतिभा:- उत्तराखंड की इस बेटी ने लॉकडाउन में की पढ़ाई और यूपीएससी में देश में पाया दूसरा स्थान

यूपीएससी के नतीजे घोषित हो गए हैं। यूपीएससी की परीक्षा परिणामों में उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक क्षण उस समय रहे जब देहरादून की त्रिशला सिंह ने देश में दूसरी रैंक हासिल की है। कोरोना काल में घर में दिन – रात मेहनत कर त्रिशला ने यूपीएससी में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर विश्वविद्यालय के 150 छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ जाने से मचा हड़कंप…

एमएनसी की नौकरी छोड़ी

यूपीएससी परीक्षा देने के लिए त्रिशला ने एमएनसी की नौकरी को छोड़ दी थी। त्रिशला ने देहरादून से ही स्कूली शिक्षा हासिल की और मास्टर करने के बाद एमएनसी में नौकरी करने लगीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में स्पा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार:- युवती समेत चार दबोचे, छह युवतियों को भेजा वन स्टॉप सेंटर, देखें वीडियो..

त्रिशला के पिता डॉ. कौशल कुमार और माता तृप्ता कुमार ने कहा कि बेटी ने परिवार के साथ उत्तराखंड का नाम भी रोशन किया है। त्रिशला का छोटा भाई पार्थ सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के शिक्षण संस्थान से उड़ाई बाइक:- बिना हेलमेट बाइक चलाने पर चोर का हुआ चालान...

लॉकडाउन के दौरान की पढ़ाई

त्रिशला ने बताया कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान लिखित परीक्षा और दो महीने साक्षात्कार के लिए पढ़ाई की और उन्हें सफलता हाथ लगी।

Ad Ad Ad
To Top