अंतरराष्ट्रीय

होटल में घुसी बड़ी सी छिपकली, जब मची अफरा-तफरी तो देखिए महिला वेटर ने क्या किया…

होटल और रेस्टोरेंट में लोग थोड़ा चिल्ल करने के लिए, जिंदगी का माहौल बदलने के लिए जाते हैं। ताकि थोड़ा लाइफ में चेंज आए। फिर वहां बैठकर खाना खाना, दोस्तों के साथ गप्पे मारना, ये किया जाता है। कुछ लोग होटल में बैठे थे। वो खाने का लुत्फ उठा रहे थे। तभी वहां एक बड़ी लंबी से छिपकली आ गई। सब लोग हैरान रह गए। कुछ डर भी गए लेकिन तभी वहां एक महिला वेटर ने एंट्री मारी और उसने जो किया वो देखकर हर कोई हैरान रह गया कि आखिर उसने ऐसा कैसे कर दिया।

खड़े होने लग गए लोग

इस घटना का वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि कैसे एक महिला अपनी कुर्सी पर खड़ी है। और उसे पीछे से एक महिला वेटर छिपकली को पूंछ से पकड़कर ला रही है।

सबसे बीच में से ले जाती है

इसके बाद महिला वेटर उसे पूंछ से पकड़ती है और फिर वो उसे खींचकर बाहर ले जाने की कोशिश करती है। सारे लोग जो रेस्टोरेंट में बैठे होते हैं, वो इतनी बड़ी छिपकली को देखकर दंग रह जाते हैं। लेकिन महिला वेटर बड़े प्यार से उसे ले जाती हैं। वो बिलकुल नहीं डरती और उसे बाहर ले जाती हैं।

To Top