उत्तराखण्ड

3 दिन से लापता चंपावत के एसडीएम चन्याल की आखिरकार सकुशल होने की आई खबर…… इस प्रदेश में मिल रही लोकेशन….. पढ़ें विस्तृत खबर

उपजिलाधिकारी चंपावत अनिल कुमार चन्याल के सम्बंध में जानकारी मिल गई है। जिलाधिकारी चंपावत से उनकी वार्ता हो गई है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य खराबी के कारण स्वास्थ्य उपचार लाभ हेतु आकस्मिक गए हैं। इधर सूत्रों से पता चला है कि उनकी लोकेशन हिमाचल प्रदेश में आ रही है’ उनके चंपावत लौट आने के बाद ही सही स्थिति का पता लग पाएगा
गौरतलब है कि चंपावत के सदर एसडीएम अनिल चन्याल अचानक लापता होने से शासन प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ था। चंपावत कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
उनके सरकारी और निजी वाहन घर में ही खड़े मिले थे। वे सुबह ऑफिस के लिए निकले थे। लेकिन नहीं पहुंचे। उनके काफी लंबे समय तक ऑफिस न पहुंचने और कोई संपर्क न होने पर उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी। वहीं, उनकी खोज के लिए पुलिस प्रशासन की तीन टीमें लगी हुई थी।

To Top