उत्तराखण्ड

हल्द्वानी उप-कारागार में एक कैदी कम होने से जेल में मचा हड़कंप…

हल्द्वानी। उप कारागार में कैदियों की गणना में गलती होने पर जेल में खलबली मच गई। जेल में सायरन बजाकर कैदियों की दोबारा गणना की गई। वहीं जेल के अंदर कैदियों से मिलने वाले लोग भी अंदर कैद हो गए। बाहर मिलने वाले लोगों में चर्चा रही कि एक कैदी – जेल से फरार हो गया है।
उप कारागार हल्द्वानी में रोज की तरह लोग कैदियों व बंदियों से मिलने के लिए पहुंचे। इस बीच जेल की बैरक में एक कर्मी ने एक कैदी को दो बार गिन लिया। जिसपर 50 की जगह मिलाई वाले कैदियों की संख्या 51 कर दी गई। जब बंदियों व कैदियों को मिलाई के बाद दोबारा गणना की गई तो संख्या 50. ही रह गई। ऐसे में एक कैदी की
संख्या कम होने पर हड़कंप मच गया। काफी देर तक जेल प्रशासन सीसीटीवी फुटेज व इधर-उधर कैदी को तलाश करने लगा। इसके बाद जब मिलाई करने वालों की संख्या व रजिस्टर चेक किए तो उसमें 50 लोग. ही निकले। जेल अधीक्षक प्रमोद पांडेय ने कहा कि गलती की तुरंत समीक्षा की गई, जिसके बाद सामने आया कि गिनती कर बैरक से निकालते वक्त एक बंदी कुछ सामान लेने के लिए दोबारा बैरक में चला गया और जब बाहर निकला तो उसे दोबारा गिन लिया गया। इससे गिनती में एक कैदी की संख्या बढ़ गई लेकिन मौके पर 50 कैदी ही पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  जागर (पूजा) से वापस लौट रहे पुजारियों की कार खाई में गिरी… तीन की दर्दनाक मौत.. मचा कोहराम…

Ad Ad Ad
To Top