उत्तराखण्ड

लालकुआं क्षेत्र से इन दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी………… अब मिशन 2027 के लिए जोर आजमाइश होगी शुरू……….

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के हल्दूचौड़, बिंदुखत्ता और लालकुआं मंडल अध्यक्ष पद पर क्षेत्र के तेज तर्रार युवाओं को मौका दिया है, सूत्रों के अनुसार पार्टी ने उक्त मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति में क्षेत्रीय विधायक के साथ-साथ एक दूसरे बड़े दावेदार का भी सम्मान रखा है, कुल मिलाकर लगता है कि 2027 के लिए दावेदारी की तैयारी कर रहे दिग्गजों की अब जोर आजमाइश मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद ही शुरू हो चुकी है, 2027 में लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी करने वाले दिग्गज भाजपाई अब अपना भारी भरकम प्रभाव दिखाना शुरू कर देंगे।
इधर हल्दूचौड़ क्षेत्र से मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए गए रोहित दुम्का की ताजपोसी से युवा भाजपायों में खुशी की लहर है। वही बिंदुखत्ता क्षेत्र से नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला जोकि युवा दिलों की धड़कन है, की ताजपोसी पूर्व से ही मानी जा रही थी, जोकि आज सटीक बैठी। वही लालकुआं मंडल अध्यक्ष पद पर निवर्तमान मंडल महामंत्री अरुण जोशी की नियुक्ति ने लालकुआं में कई दिग्गजों और दावेदारों की रात की नींद उड़ा दी है, क्योंकि सबसे अधिक हॉट सीट लालकुआं मानी जा रही थी, जिसके लिए बड़े-बड़े दिग्गज दावेदारी कर रहे थे, साथ ही लालकुआं नगर में रोज समीकरण बदल रहे थे, नए-नए नाम मंडल अध्यक्षों के लिए रोज सामने आ रहे थे, जैसे ही अरुण जोशी का नाम मंडल अध्यक्ष पद पर आया तो सभी चर्चाओं में विराम लग गया।

To Top