उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में भरी दोपहरी लड़कियों के दो गुट आपस में भिड़े….. चले लाठी-डंडे….. देखें वायरल वीडियो

हल्द्वानी क्षेत्र के हीरानगर चौकी स्थित योगा पार्क के पास रविवार की दोपहर को लड़कियों के दो गुट टहलने के लिए हीरानगर स्थित पुलिस योगा पार्क पहुंचे थे।
यहां लड़कियों के दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया ।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम की राह में हादसा: लालकुआं के पास अचानक धू-धू कर जली कार, कूदकर श्रद्धालुओं ने बचाई जान... देखें वीडियो

इसी बीच कुछ लोगों ने लड़कियों को डंडे थमा दिए, जिसके बाद दोनों ओर से डंडे चले। गनीमत रही कि इस मारपीट कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। इसी बीच मौके पर पुलिस पहुंच गई, जिसके बाद मामला खुद-ब-खुद शांत हो गया। इधर, शाम ढलते लड़को के दो गुट भी यहां भिड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक की 50 लाख की लग्जरी कार ले गया उत्तराखंड का यह व्यक्ति,

बता दें कि पूर्व में भी इस क्षेत्र में कुछ युवकों और दुकानदारों के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। ऐसे में एक बार फिर से बीच सड़क पर लड़कियों के दो गुटों में एक दूसरे के ऊपर हमला सुर्खियों में है। मामले में एसपी सिटी हरबंस सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अमित बनकर युवती के घर पर रह रहा था मुस्लिम युवक, ग्रामीणों ने लाल कुआं कोतवाली में किया हंगामा

लड़कियों के दो गुटों का बीच सड़क में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है तथा उसमें लोग तरह तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।

Ad Ad
To Top