उत्तराखण्ड

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने को लेकर लालकुआं में गूंजा कैंडल मार्च, की गई जमकर नारेबाजी,

लालकुआं। अंकिता भंडारी की चौथी पुण्यतिथि पर लालकुआं और बिंदुखत्ता के ग्रामीणों ने नगर में कैंडल मार्च निकालकर अंकिता को न्याय दिलाने की जोरदार मांग उठाई। गुरुद्वारा मार्केट के समीप से शुरू हुआ कैंडल मार्च नगर के मुख्य बाजार से होते हुए गांधी पार्क पहुंचा। हाथों में जलती मोमबत्तियां और अंकिता को न्याय दिलाने की मांग से जुड़े पोस्टर लिए कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की।
कैंडल मार्च के दौरान कार्यकर्ता “अंकिता भंडारी को न्याय दो” तथा “बलात्कारी कहां मिलेंगे, भाजपा के दफ्तर में” जैसे नारे लगाते हुए आगे बढ़े। गांधी पार्क पहुंचने के बाद मार्च सभा में तब्दील हो गया।
सभा को संबोधित करते हुए रचनात्मक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भुवन पाठक ने कहा कि अंकिता भंडारी को चार वर्ष बाद भी न्याय नहीं मिलना भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों को बचाने का काम किया है, जो बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस पूरे मामले का हिसाब भाजपा से जरूर लेगी।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, विशाल झा, बीना जोशी, राजेंद्र सिंह खनवाल, हेमवती नंदन दुर्गापाल, नगर अध्यक्ष भुवन पांडे, कुंदन मेहता, उर्मिला धामी, रजनी जोशी, गोविंद दानू, नरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रभात पाल, नीरज चौधरी, हर्ष बिष्ट, सभासद भुवन पांडे, त्रिलोक सिंह मेहता, प्रदीप बथ्याल, अमजद खान, मोहन कुड़ाई, मीना कपिल, दीपक बत्रा, शेखर जोशी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी के मायके जाने से नाराज बिंदुखत्ता में युवक ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में एसटीएच भर्ती, देखें वीडियो

फोटो परिचय— अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर कैंडल मार्च निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता।

Ad Ad
To Top