देहरादून

उत्तराखंड शासन ने एक दर्जन से अधिक पुलिस उपाधीक्षको की नैनीताल, यूएस नगर सहित कई जनपदों में की तैनाती,

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार एक सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP), 10 सीधी भर्ती के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और तीन पदोन्नत पुलिस उपाधीक्षकों समेत कुल 14 अधिकारियों को विभिन्न जनपदों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारी दी गई है।
आदेश के तहत IPS-RR-2023 देव व्रत जोशी को सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर जनपद हरिद्वार में तैनाती दी गई है। वहीं पदोन्नति के बाद तीन पुलिस उपाधीक्षकों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें राजेश साह को बागेश्वर, प्रदीप पन्त को 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार और नदीम अतहर को आईआरबी द्वितीय, देहरादून भेजा गया है।
प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद 10 पुलिस उपाधीक्षकों की भी विभिन्न जनपदों में तैनाती की गई है। इनमें दक्ष शोखंद को हरिद्वार, दिव्येश उपाध्याय को पौड़ी गढ़वाल, अंकित थपलियाल को ऊधमसिंहनगर और लव शर्मा को नैनीताल भेजा गया है।
इसी क्रम में तनुजा बिष्ट को टिहरी गढ़वाल, आदित्य तिवारी को देहरादून, समीरण भट्ट को नैनीताल, दीप्ति कैड़ा को पिथौरागढ़, अवनी तिवारी को रुद्रप्रयाग और विनय सिंह को नैनीताल में नई तैनाती दी गई है।
पुलिस मुख्यालय के अनुसार यह तैनाती विभिन्न जनपदों और इकाइयों में रिक्त पदों के सापेक्ष की गई है। नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

To Top