उत्तराखण्ड

कल रेलवे में किच्छा से पंतनगर रेलवे स्टेशन के बीच सुबह 8 बजे से शाम तक होगा बड़ा काम, यह रोड रहेगी बंद,

लालकुआं। वर्तमान में रेलवे लाइनों के सुधारीकरण एवं स्टेशनों के विस्तारीकरण कार्य के दौरान तमाम कमियों एवं अव्यवस्थाओं को वर्तमान में रेल प्रशासन ठीक करने का कार्य तेजी के साथ कर रहा है। पंतनगर और किच्छा रेलवे स्टेशन के बीच पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल द्वारा किलोमीटर 49/5-6 पर स्थित समपार संख्या 42/सी (बेनी मजार फाटक), इंजीनियरिंग अनुरक्षण कार्य हेतु दिनाँक 25 सितंबर, 2026 को प्रातः 08.00 बजे से सायं 18.00 बजे तक उक्त समपार सड़क यातायात हेतु बन्द रहेगा।
उक्त समपार का वैकल्पिक मार्ग समपार संख्या 39/सी, खास किच्छा से होगा। सड़क उपयोगकत्र्ताओं को हुई असुविधा के लिए रेल प्रशासन को खेद है।

To Top