उत्तराखण्ड

काठगोदाम रेलवे स्टेशन में ट्रेन से उतरी महिला संदिग्ध परिस्थितियों में कार में बैठकर हुई लापता, हड़कंप

हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब गरीब रथ ट्रेन से उतरी एक महिला अपने पति को छोड़कर संदिग्ध परिस्थितियों में एक काले रंग की कार में बैठकर अचानक लापता हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, दंपती शाम करीब 4 बजे गरीब रथ एक्सप्रेस से काठगोदाम स्टेशन पहुंचे थे। दंपती के साथ उनकी दो बेटियां थीं, जिनमें से एक गोद में थी और दूसरी पति की पहली शादी से बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह दोनों की ही दूसरी शादी थी। स्टेशन के बाहर निकलते ही महिला अपनी गोद में बच्ची को लेकर काली कार में जा बैठी। कार के, तेजी से रवाना होने पर आसपास के लोगों को अपहरण का अंदेशा हुआ और वे गाड़ी के पीछे भागे। काठगोदाम एसओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं, जिसमें महिला अपनी मर्जी से कार की तरफ जाती दिखाई दे रही है।

To Top