उत्तराखण्ड

जिला स्तरीय जूडो में हल्द्वानी ब्लॉक का दबदबा, ये 38 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित… देखें वीडियो,

लालकुआं। चाइल्ड सेक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में नैनीताल जनपद के विभिन्न विकासखंडों से आए बालक-बालिकाओं ने विभिन्न आयु वर्गों में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त दी।
प्रतियोगिता में हल्द्वानी ब्लॉक ने प्रथम, ओखलकांडा-खनस्यु ने द्वितीय तथा कोटाबाग ब्लॉक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जिले के विभिन्न ब्लॉकों के 38 बालक एवं बालिका जूडो खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईटीबीपी की 34वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेश जोशी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ अनुशासन का भी विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और जिला एवं राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं।
इस अवसर पर विद्यालय की एमडी सुनीता शर्मा पांडे, उपाध्यक्ष डॉ. अर्जुन बिष्ट, खेल कोऑर्डिनेटर दिनेश कुमार सहित नैनीताल जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।
फोटो परिचय: बिंदुखत्ता में आयोजित जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ करते आईटीबीपी कमांडेंट राजेश जोशी।

To Top